ज्ञान पिपाशु श्रावक – श्राविकाओं के लिए खुशखबर
ऑनलाईन जैन क्विज गेम एप्लीकेशन
हिंदी और इंग्लिश का Option
जवाब के लिए कोई भी 4 Option में से एक को Select करना
प्रतिदिन 10 सवाल जिनका जवाब 10 सेकंड में देना … तुरंत ही उनका परिणाम
Rs. 500 का ईनाम जो सबको जो प्रथम 50 विजेता को डिवाइड होगा ।
आपके wallet में जीती हुई राशि को आपके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर शकते है ।
तो आइए …..आज ही एप्लिकेशन को डाउनलोड कीजिये…
डाउनलोड करने के लिए
यहाँ क्लिक करे
| 1 | ऐसा हार जो साधु- साध्वी भगवंत को पसंद है ? | विहार |
| 2 | ऐसा मन जो विनय सिखाये ? | नमन |
| 3 | ऐसा सार जिसमें व्यक्ति हरदम फंसा रहता है ? | संसार |
| 4 | ऐसा बिल जो पहुँचाये मोक्ष मंजिल ? | आयंबिल |
| 5 | ऐसी राय जो दान देने में बाधक है ? | अंतराय |
| 6 | ऐसा भाव जो राग – द्वेष को दूर रखता है ? | समभाव |
| 7 | ऐसा ड्रेस जो साधु हमेशा बदलते हैं ? | अड्रेस |
| 8 | ऐसा ग्रह जो पाप कहलाता है ? | परिग्रह |
| 9 | ऐसा मूल जो पाप का पिंड है ? | कंदमूल |
| 10 | ऐसा मण जो 5 प्रकार का है ? | प्रतिक्रमण |
| 11 | ऐसा रण जो वैर का विश्राम स्थान है? | समवसरण |
| 12 | ऐसा वर जिसे मन नही होता ? | स्थावर |
| 13 | ऐसी कार जो हमें नरक में ले जाती है ? | अहंकार |
| 14 | ऐसा पाल जिसने अहिंसा का प्रसार कराया ? | कुमारपाल राजा |
| 15 | ऐसे राग जो हमारे भगवान हैं ? | वितराग |
| 16 | ऐसा देह जो मोक्ष का जंक्शन है? | महाविदेह |
| 17 | ऐसा माली जो मोक्ष में गया ? | अर्जुन माली |
| 18 | ऐसी दरी जिससे निर्जरा होती हैं ? | उनोदरी |
| 19 | ऐसा हार जो जैनियों के लिए त्याग है ? | मांसाहार |
| 20 | ऐसा भय जो बुद्धि निधान था ? | अभय कुमारजी |
| 21 | ऐसा नार जो एक तीर्थ हैं ? | गिरनार |
| 22 | ऐसा दर्शन जो शील से सुशोभित था ? | सुदर्शन ( सेठ ) |
| 23 | ऐसा धान जो मिलने पर खुशी होती है ? | समाधान |
| 24 | ऐसा पुत्र जिसकी अवगाहना 2 हाथ थी ? | कुर्मा पुत्र |
| 25 | ऐसी कार जो सिद्ध के पास है ? | निराकार |
| 26 | ऐसा गर जो नर को निगल लेता है ? | अजगर |
| 27 | ऐसी चना जो आत्मा को शुद्ध करती हैं ? | आलोचना* |
| 28 | ऐसा योग जिससे परिवार टिका हुआ है ? | सहयोग |
| 29 | ऐसा वर जो पापों को रोकता है ? | संवर |
| 30 | ऐसा नय जो धर्म का मूल है ? | विनय |
| 31 | ऐसा दान जिससे भव भ्रमण बढता हैं ? | अदत्तादान |

