Aacharya Jayantsensuri M.S.ka mangal pravesh

Aacharya Jayantsensuri M.S.ka mangal pravesh

Aacharya Jayantsensuri M.S.ka mangal pravesh

पिपलोदा – नगर में लोकसंत श्रीमद विजय जयंत सेन सुरिश्वर जी म.सा. व मुनि भगवन्तो का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुवा।।
परिषद केंद्रीय प्रतिनिधि प्रफुल जैन ने बताया की 25 वर्षो के लंबे इन्तजार के बाद नगर में लोकसंत श्री के प्रवेश को लेकर पूरा पिपलोदा उनके स्वागत में खड़ा रहा ।।
हर कोई बस गुरुवर के आशीष पाने को आतुर रहा ।। पुरे पिपलोदा ने गुरुवर का आर्शीवाद प्राप्त किया ।। मंगल प्रवेश में गगन साउण्ड, 6 घोड़े, डीजे, तासिया पार्टी, मंगलम बेंड पिपलोदा , मधुकर बेंड बदनावर, 31ढोल, 6 बग्घी, आकर्षण का केंद्र रहा ।। साथ ही चल समारोह में महिला परिषद व बहु परिषद सर पर कलश लिए चल रही थी तरुण लोकसंत श्री के साथ गुरुदेव के जयकारे लगाते हुवे व बालिका परिषद डांडिया रास करते चल रही थी।। लोकसंत श्री पुरे चल समारोह में मुस्कुराते नजर आये उनकी मुस्कान पिपलोदा वासियो के लिए सफल आयोजन सिद्ध हुई।।
लोकसंत श्री की प्रथम गवली का लाभ बाबूलाल धिंग परिवार द्वारा लिया गया व प्रथम कलस समाया का लाभ प्रकाश चन्द्र जैन साँवेर द्वारा लिया गया ।। नगरवासियो और जैन समाज द्वारा घर घर गहुलि बनाकर धर्म लाभ लिया।। चल समारोह में पिपलोदा महाराजा रघुराज सिंह जी, सांसद सुधीर गुप्ता विधायक राजेन्द्र पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, आई. जी. सी. आर .प्रदेश अध्यक्ष के.के. सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल, जावरा नपा अध्यक्ष अनिल दसेडा, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,सांसद प्रतिनिधि रतनलाल लाकड़ जावरा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, नप पार्षद रईस मंसूरी, नारायण धनगर ,अशोक नागर ,प्रह्लाद चौहान, आदि उपस्थित थे।। सभी अतिथियों का बहुमान किया गया।।
प्रातः 9 बजे जैन दादावाड़ी से ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुवा जो नगर के नाका न.1, नईआबादी,झाला चोराहा,बसस्टैण्ड,नाका न.2,प्रह्लाद पूरा,झंडा चोक, जवाहर चोक,चमन चोराहा,पुराना बस स्टेण्ड होते हुवे पुनः जैन दादावाड़ी पहुचा जो धर्मसभा में परिवर्तन हुवा।। जहा लोकसंत श्री ने कहा की में पिपलोदा वासियो की भक्ति देख बड़ा प्रसन्न हुवा यहाँ जैन अजैन सभी ने मिलकर जो तेयारिया की है वो सराहनीय है ऐसा ही मिलन भाव पिपलोदा वासियो में बना रहे ।। साथ ही लोकसंत श्री ने 60 वर्ष पहले का पिपलोदा का इतिहास बताया और जिन्होंने इस पिपलोदा में समाज की श्री संघ की नीव रखी उन सभी के नाम भी लिए ।। पूजा मंडप में गुरुपद महापद पूजन का आयोजन हुवा ।। संचालन शेलेन्द्र कटारिया ने कीयाl

Related Articles

× CLICK HERE TO REGISTER